Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
56 साल बाद गांव लौटेंगे फौजी नारायण सिंह - मोनाल एक्सप्रेस

56 साल बाद गांव लौटेंगे फौजी नारायण सिंह

@ 22 जनवरी 1968 को हवाई दुर्घटना में उत्तराखंड के नारायण सिंह लापता करार @ गुरुवार तक पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की संभावना है

जवान की प्रतीकात्मक फोटो। साभार इंटरनेट

  देहरादून : रोहतांग दर्रे की बर्फीली घाटियों में लापता चमोली जिले का फौजी नारायण सिंह बिष्ट अब अपने गांव ‘लौट’ रहा है। लेकिन पूरे 56 साल बाद। परिवार व गांव वालों ने यादों के सहारे पांच दशक से ज्यादा वक्त गुजार दिया। 22 जनवरी 1968 को हवाई दुर्घटना में उत्तराखंड के नारायण सिंह लापता करार दिए गए। पत्नी ने ग्लेशियर में लापता पति का सालों साल इंतजार किया और फिर 2011 में चल बसी।

अब गांव में हलचल है। नारायण सिंह के पुराने बुजुर्ग साथी एक बार फिर पुराने दिनों की धुंधली यादों को ताजा करने की कोशिश में जुटे हैं।

सात फरवरी 1968 में इंडियन एयर फोर्स का AN-12 विमान हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे इलाके में क्रैश हो गया था। 102 जवानों को ले जा रहा यह ट्विन इंजन एएन-12 टर्बोप्रॉप ट्रांसपोर्ट विमान चंडीगढ़ से लेह जाते समय लापता हो गया था। विमान खराब मौसम में फंस गया और हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे केदो दिन पहले भारतीय सेना के डोगरा स्काउट्स और तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू की संयुक्त टीम कोहिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर 56 साल बाद चार भारतीय जवानों के शवों के अवशेष मिले हैं। नारायण के अलावा हरियाणा के सिपाही मुंशीराम, सहारनपुर के मलखान सिंह व केरल के थॉमस चेरियन के शव मिले। बैच नंबर से शवों की पहचान हुई।

जिसमें चमोली जिले के थराली तहसील के गांव कोलपुड़ी के लापता सैनिक नारायण सिंह का भी पार्थिव शरीर भी बरामद हुआ है। नारायण सिंह की जेब में उसके गांव व पत्नी बसंती का नाम लिखी पर्ची मिली।

कोलपुड़ी गांव के प्रधान और नारायण सिंह के भतीजे जयवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सेना के अधिकारियों ने उनकी पहचान हो जाने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि जेब में मिले पर्स में एक कागज में नारायण सिंह ग्राम कोलपुड़ी और बसंती देवी नाम दर्ज था, साथ ही उनकी वर्दी के नेम प्लेट पर भी उनका नाम लिखा था।ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।सेना के अधिकारियों ने बताया कि बर्फ में शव सुरक्षित था, लेकिन बर्फ से बाहर निकालने के बाद शव गलने लगा है, जिससे उसे सुरक्षित किया जा रहा है। साथ ही उनका डीएनए सैंपल लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रिकार्ड के अनुसार नारायण सिंह सेना के मेडिकल कोर में तैनात थे। कोलपुड़ी गांव के फौजी साथी गोविंद सिंह,हीरासिंह बिष्ट कि भवान सिंह नेगी बताते हैं के कि नारायण ने 1965 भारत-पाक युद्ध में भी हिस्सा लिया था।

सेना की सूचना के बाद गांव में नारायण की पार्थिव देह का इंतजार है। गुरुवार तक पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की संभावना  है, ताकि नारायण को मुखाग्नि दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *