गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस को झटका, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने कांग्रेस छोड़ी

 देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले ही पौड़ी(गढ़वाल संसदीय सीट) में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्ष 2019 में गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में पोस्ट कर यह जानकारी सार्वजनिक की। 

मनीष खंडूड़ी।

वह पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र और वर्तमान में कोटद्वार से विधायक व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के भाई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा ने अपनी पहली सूची में हरिद्वार और गढ़वाल सीट से प्रत्याशी नहीं उतारे थे। जबकि कांग्रेस ने अभी तक अपनी पहली सूची तक जारी नहीं की है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में मनीष के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के कयास तेज हो गए हैं। माना जा रहा है कि अगर गढ़वाल सीट से सिटिंग सांसद का टिकट कटता है तो भाजपा किसी नए चेहरे को मैदान में उतार सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *