सचिन गुप्ता सर्वसम्मति से कुम्हार संघर्ष समिति देहरादून के अध्यक्ष चुने गए

:- कुम्हार समाज की समस्याओं के समाधान और माटी कला के संरक्षण के लिए समिति का गठन, अध्यक्ष ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

देहरादून, 12 जुलाई। चकराता रोड स्थित शिव-पार्वती मंदिर, कुम्हार मंडी में रविवार को कुम्हार समाज की समस्याओं के समाधान को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कुम्हार समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से कुम्हार संघर्ष समिति, देहरादून उत्तराखंड का गठन किया।

बैठक के दौरान नगर निगम के पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता का नाम समिति के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से कुम्हार संघर्ष समिति, देहरादून उत्तराखंड का अध्यक्ष चुन लिया गया।

अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए सचिन गुप्ता ने कहा कि वह कुम्हार समाज से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए सभी को साथ लेकर पूरी कर्मठता से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पारंपरिक माटी कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि इस प्राचीन कला को नई पहचान और मजबूती मिल सके।

बैठक में विनोद कुमार प्रजापति, छोटेलाल प्रजापति, गंगा शरण प्रजापति, वैभव कुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, श्रीमती कुसुम प्रजापति, उदल राम प्रजापति, बबलू प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति, आनंद कुमार प्रजापति, बांकेलाल प्रजापति, आनंद कुमार, दिनेश प्रजापति, लल्लूराम प्रजापति, गौरव प्रजापति, मनीष कुमार प्रजापति, मीनाक्षी प्रजापति, पवन कुमार, मयंक प्रजापति, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कुम्हार समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *