नीलकंठ मार्ग पर बोलोरो खाई में गिरने से सात घायल, नैनबाग में थार दुर्घटनाग्रस्त दो लोगों की मौत


देहरादून : ऋषिकेश से लगे पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर गरुड़ चट्टी से पहले बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार पंजाब से नीलकंठ महादेव के दर्शन करने को आए थे। बोलेरो चट्टान में अटक गई, जिससे सभी की जान बच गई। नीचे गंगा नदी थी। सभी एक परिवार के लोग हैं, जो अवतार नगर, जालंधर पंजाब के हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहीं, टिहरी गढ़वाल के नैनबाग में मरोड़ पुल के पास एक थार खाई में मिली। उसमें दो लोगों का शव भी मिला है। कार दो दिन से गायब थी। शवों को निकाला जा रहा है। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *