देहरादून में रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में 14 करोड़ की डकैती डालने वाला प्रिंस बिहार से गिरफ्तार, हथियार भी किए थे सप्लाई

                                                                 देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शौरूम में हुए करोड़ों की डकैती के मामले में उत्तराखंड पुलिस और बिहार पुलिस के संयुक्त अभियान में मुख्य आरोपी प्रिंस को बिहार के वैशाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को आज पुलिस देहरादून ला रही है। प्रिंस और उसके अन्य साथियों ने राज्य स्थापना दिवस पर 9 नवंबर को दिनदहाड़े रिलायंस ज्वेल्स शौरूम में कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर 14 करोड़ की डकैती डाली थी। मामले में अभी तक कुल 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें छह सह आरोपी हैं। जबकि 5 मुख्य आरोपी है जो उस वक्त शोरूम में थे। जबकि 2 फरार आरोपियों की तलाश है। प्रिंस की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी ने अन्य बदमाशों को हथियार सप्लाई किए थे।                                                                              यह भी पढ़ें : दोस्त की हत्या की, बैंक लूटने की थी योजना, जेल भेजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *