कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूड़ी, गढ़वाल सीट पर दिलचस्प हुआ समीकरण

मनीष खंडूड़ी।

देहरादून :  वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल की उपस्थिति में मनीष ने भाजपा की सदस्यता गली। मनीष, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे हैं।  बीते शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था। वह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर गढ़वाल संसदीय सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके तीरथ सिंह रावत ने उन्हें हरा दिया था। पौड़ी गढ़वाल सीट पर अब लोकसभा चुनाव दिलचस्प हो गया है। दोनों ही पार्टी यहां किसको मैदान में उतारती है यह अपने आप में दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *