Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
“देश ने बोला कर्म बदलो, वे नाम बदल कर आ जाते हैं” धामी ने शायरी से किया विपक्ष के गठबंधन पर कटाक्ष - मोनाल एक्सप्रेस

“देश ने बोला कर्म बदलो, वे नाम बदल कर आ जाते हैं” धामी ने शायरी से किया विपक्ष के गठबंधन पर कटाक्ष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून : हालही में कांग्रेस, सपा समेत कई विपक्षी दलों ने गठबंधन कर उसे इंडिया नाम दिया है। जिसको लेकर भाजपाइयो के तेवर तल्ख नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है कि “फूट डालो, राज करो, जिनके डीएनए में है, ऐसी टुकडे़े-टुकड़े गैंग की सरगना कांग्रेस आज गठबंधन को इंडिया नाम देकर समस्‍त राष्‍ट्रभक्‍तों के विरुद्ध एक छ्द्म युद्ध छेड़ने का कार्य कर रही है”। उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए लिखा कि ” बढ़ते देश की उम्‍मीदों पर वे अंधेरा जैसे छा जाते हैं, देश ने बोला कर्म बदलो, वे नाम बदल कर आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *