देहरादून के धर्मावाला चौक पर हुड़दंग करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा


मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून, 23 मार्च 2026।
दून पुलिस ने हुड़दंग और मारपीट करने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कोतवाली सहसपुर क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च 2026 की रात्रि को थाना सहसपुर पुलिस को धर्मावाला चौक पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट और हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ व्यक्ति एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित रविन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर, पो० धर्मावाला, देहरादून की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने, वाहन को क्षतिग्रस्त करने तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डालने के आरोप में कोतवाली सहसपुर में मु०अ०सं०- 59/26 के तहत धारा 115(2)/281/324(4)/352/351(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त कार संख्या UP37L 7421 SUV 300 को भी पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  • इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम धर्मावाला, सहसपुर (उम्र 36 वर्ष)

  • विशाल गोयल पुत्र राजेश रामस्वरूप गोयल निवासी शाहपुर धर्मावाला, सहसपुर (उम्र 32 वर्ष)

  • शाहरुख पुत्र लियाकत निवासी प्रतीतपुर, सहसपुर (उम्र 26 वर्ष)

  • अरशद पुत्र अलाउद्दीन निवासी प्रतीतपुर, सहसपुर (उम्र 26 वर्ष)

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *