द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर से रायवाला के पर्वतारोही का शव बरामद, पिछले साल आया था एवलांच

 देहरादून : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद स्थित द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर से एक पर्वतारोही का शव बरामद किया गया है। जिसकी पहचान देहरादून के प्रतीक नगर रायवाला निवासी विनय पंवार के रूप में हुई है। वह नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षक थे। शव को पहले सेना के हेलीकाप्टर से हर्षिल पहुंचाया गया और इसके बाद वाहन से जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्डम किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले साल 04 अक्टूबर को उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डांडा पर्वत शिखर पर चढ़ते समय हिमस्खलन होने से 29 युवा पर्वतारोही काल का ग्रास बने थे। जिनमें 27 के शव गत बरामद हो गए थे। जबकि एक शव बीते बुधवार को बरामद हुआ। अब एक की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *