slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
BIG BRAKING : देहरादून के भंडारीबाग में वृद्धा की हत्या करने वाला गिरफ्तार - मोनाल एक्सप्रेस

BIG BRAKING : देहरादून के भंडारीबाग में वृद्धा की हत्या करने वाला गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त मे आरोपी

देहरादून: देहरादून के भंडारीबाग में 75 वर्षीय वृद्धा कमलेश धवन की गला काटकर हत्या करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लूट के इरादे से घर में घुसा था। वह नशे का आदी था। इस कारण पत्नी और बच्चा भी उसके साथ नहीं रहता था। आरोपी की पहचान महेंद्र सिंह मेहता निवासी ग्राम पिटूनी पोस्ट व जिला अल्मोड़ा वर्तमान निवासी टीएसडीसी कॉलोनी नियर देहराखास के रूप में हुई है। हत्या का खुलासा करते हुए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि महेंद्र सिंह मेहता 12 साल से देहरादून के चुक्खू मोहल्ले में रह रहा था। वह पहले आईएसबीटी स्थित एक होटल में मैनेजर था, लेकिन कोरोना काल के बाद उसकी नौकरी चली गई। नौकरी ना मिलने और नशे की लत होने के कारण उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर मुंबई चले गए। इसके बाद वह अपनी मुंह बोली बहन प्रीति के देहराखास स्थित घर में रहने लगा। दो मार्च को वह भंडारीबाग क्षेत्र में आया था, इस दौरान उसकी नजर कमलेश पर पड़ी, जो घर के बाहर अकेली बैठी थी। उसके मकान पर किराये के लिए कमरा खाली होने का पोस्टर लगा था, इस बहाने वह घर के अंदर घुस गया। उसने कमलेश से कमरा किराये पर लेने की बात की और चला गया। उसे लगा कि कमलेश घर में अकेली रहती है। इसके पास काफी धन और आभूषण हो सकते हैं। इसके बाद वह तीन मार्च की रात को फिर से कमलेश के घर गया और पानी पीने का बहाना बनाया। वह बेड में पड़े पर्स को उठाने का प्रयास करने लगा, तभी कमलेश की नजर उस पर पड़ गई। कमलेश ने शोर मचाया तो आरोपी ने चाकू से उसका गला काट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *