देहरादून के पॉश इलाके में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका!


देहरादून: देहरादून के पॉश इलाके हाथीबड़कला में रोड किनारे सोमवार सुबह पुलिस को एक महिला का शव मिला। मृतका के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। पुलिस आशंका जता रही है कि दुष्कर्म करने के बाद किसी ने महिला की हत्या कर दी है। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने संदेश पर पास ही एक सुलभ शौचालय के कर्मचारी को लिया हिरासत में लिया है। महिला विछिप्त बताई जा रही है, जिसका कोई ठिकाना नहीं था। वह क्षेत्र में घूमती रहती थी। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 32 से 38 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं और कान से खून बह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ज्यादा पता लग पाएगा। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना का पता करने को शहर के सीसीटीवी क
कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *