अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन का इनाम, मिताली राज ने दिया अवॉर्ड, सीएम योगी आदित्यनाथ रहे मुख्य अतिथि
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। अल्मोड़ा के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी Lakshya Sen को ‘बैडमिंटन प्लेयर ऑफ द ईयर 2025’ के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान टाईम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड समारोह में 21 मार्च को Lucknow स्थित द सेंट्रम होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
इस दौरान पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर Mithali Raj ने लक्ष्य सेन को यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Yogi Adityanath उपस्थित रहे, जबकि Taapsee Pannu समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह में वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। लक्ष्य सेन ने वर्ष 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन में स्वर्ण पदक जीते, साथ ही अन्य कई प्रतियोगिताओं में भी पदक अपने नाम किए। हाल ही में उन्होंने ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर देश का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर Pushkar Singh Dhami, खेल मंत्री Rekha Arya, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह सहित उत्तराखंड बैडमिंटन संघ और जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए लक्ष्य सेन को शुभकामनाएं दीं।