slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
दून में कुल्हाड़ी से वार कर साथी की कर दी हत्या, अवैध संबंध बताई जा रही वजह - मोनाल एक्सप्रेस

दून में कुल्हाड़ी से वार कर साथी की कर दी हत्या, अवैध संबंध बताई जा रही वजह

हत्या –

देहरादून: राजधानी दून में कुल्हाड़ी से वार कर अपने साथी श्रमिक की हत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यह मामला सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क से सटे क्षेत्र का बताया जा रहा है। मध्यप्रदेश के श्रमिक ने विवाद के चलते अपने साथी पर कुल्हाड़ी से वार कर उस्की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी देखे :- यूपीईएस की तर्ज पर हो दिव्यांगजन का कार्यक्षेत्र : उपेन्द्र पवांर

पुलिस क्षेत्राधिकारी रायपुर अनिल जोशी के मुताबिक, बद्री उर्फ विजयपाल निवासी ग्राम पन्ना चौकी थाना अजयगढ़ जिला पन्ना मध्य प्रदेश व हरीराम निवासी ग्राम गुरुदीनपुरवा थाना अजयगढ़ जिला पन्ना मध्य प्रदेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हरीराम ने विजयपाल पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हरीराम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और मृतक दोनों श्रमिक बताए जा रहे हैं जो आईटी पार्क के आसपास भवन निर्माण करते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *