
होटल में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार, तभी पुलिस पहुंच गई, 19 गिरफ्तार, किशोरी को मुक्त कराया



देहरादून : उत्तराखंड में हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कलियर थाना पुलिस ने एक होटल में छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने होटल से 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक किशोरी को मुक्त कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।