Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
विश्व धरोहर फूलों की घाटी के गेट खुले, 600 प्रजाति के फूलों के होंगे दीदार, दुर्लभ वन्य जीव भी दिखेंगे - मोनाल एक्सप्रेस

विश्व धरोहर फूलों की घाटी के गेट खुले, 600 प्रजाति के फूलों के होंगे दीदार, दुर्लभ वन्य जीव भी दिखेंगे

देहरादून : उत्तराखंड के चमोली जिले में पड़ने वाली विश्व धरोहर में शामिल फूलों की घाटी के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। रेंजर गौरव नेगी ने गेट खोले हैं। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ वीवी मार्तोलिया के अनुसार घाटी में स्थानीय लोगों सहित वन कर्मचारी फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए हैं। यहां घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे हैं। हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया गया है।
आपको बता दें कि 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। गेट खुलने पर देश-विदेश से पर्यटक यहां आते हैं और घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और यहां मौजूद करीब 600 प्रजाति के फूलों का नजदीक से दीदार करते हैं। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं।
इसके अलावा घाटी में कई दुलर्भ प्रजाति के वन्य जीव हिम तेंदुआ, हिमालयन काला भालू, मोनाल, जंगली बिल्ली, कस्तूरी मृग आदि भी विचरण करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *