
देहरादून : कैश लूटने को एटीएम तोड़ रहे पांच बदमाशों को हरिद्वार जनपद की कनखल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांचों आरोपी पथरी क्षेत्र में पतंजलि फूड पार्क में काम करते हैं।
एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, बीती रविवार रात ढाई बजे चेतक सिपाही सुनील राणा व गजय तोमर को गश्त के दौरान जगजीतपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के अंदर से आवाजे सुनाई दी। बाहर जनरेटर की आड़ में बैठे युवक को उन्होंने दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके साथी अंदर एटीएम मशीन उखाड़ रहे हैं। दोनों ने थाने से और पुलिस कर्मियों को बुलाया और एटीएम उखाड़ रहे चार अन्य बदमाशों को भी पकड़ लिया। उनके पास से नाजायज तमंचे, एटीएम तोड़ने के लिए लाई गई हथौड़ी, कुल्हाड़ी, मिर्ची पाउडर व अन्य सामान बरामद हुआ। एटीएम मशीन में 13, लाख 54,000 रुपए मौजूद थे। एसएसपी अजय सिंह ने दोनों चेतक पुलिसकर्मियों को 5000 का इनाम देने की घोषणा की है।
पकड़े गए आरोपी
● अमन निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर
● अभिषेक निवासी मुंडाखेड़ा लक्सर
● विशाल निवासी फेरपुर पथरी
● दीक्षांत निवासी फेरपुर पथरी
● नरेश निवासी फेरपुर पथरी
