स्नातक प्रवेश के लिए डीडी कॉलेज बना छात्रों की पहली पसंद

स्नातक प्रवेश के लिए डीडी कॉलेज बना छात्रों की पहली पसंद

:- बीए, बीएससी, बीसीए, बीबीए सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, समर्थ पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण की सुविधा

देहरादून। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए डीडी कॉलेज ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज में बीए, बीएससी, बीएससी (एग्रीकल्चर), बीएससी आईटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीसीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स तथा बीबीए जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा रहे हैं।

डीडी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ज्योत्सना रमोला ने बताया कि छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कराकर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी कॉलेज में ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जो छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं, उनकी सहायता के लिए कॉलेज विशेष व्यवस्था कर रहा है। ऐसे विद्यार्थियों का पंजीकरण भी कॉलेज द्वारा निशुल्क कराया जाएगा, ताकि किसी भी छात्र को प्रवेश प्रक्रिया में कठिनाई का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा डीडी कॉलेज ने लॉ एवं हेल्थ सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध कराए हैं। छात्र-छात्राएं एलएलबी, जीएनएम तथा डी-फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।

कॉलेज प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *