Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot
जेल में बंदियों के बीच झगड़ा, एक ने दूसरे पर कैंची से किया हमला - मोनाल एक्सप्रेस

जेल में बंदियों के बीच झगड़ा, एक ने दूसरे पर कैंची से किया हमला


देहरादून: सुद्धोवाला स्थित जिला कारागार में दो बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। एक बंदी ने दूसरे पर कैंची से वार कर उसे घायल कर दिया है। घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से हत्या का मामला चल रहा है। इसी केस में वो जेल में बंद है। थानाध्यक्ष प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि जेल अधीक्षक को दी शिकायत में बंदी विवेक चंदेल ने बताया कि वह बैरक 8-A में है।
बंदी आदित्य तोमर हत्या के एक मुकदमे में निरुद्ध है। तीन जून की शाम को विवेक व आदित्य की बिस्तर लगाने को लेकर बहस हो गई थी। उस समय बैरेक राइटर ने बीच बचाव करके मामला शांत करवा दिया।
चार जून की सुबह विवेक हाते के गेट पर बैठकर चाय पी रहा था। उसके साथ तीन-चार अन्य बंदी भी बैठे हुए थे। आरोप है कि आदित्य ने कैंची से विवेक की पीठ व बाजू पर हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया। घायल को जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल इसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *