slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार एकरूपता से कर रही कार्य : धामी - मोनाल एक्सप्रेस

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार एकरूपता से कर रही कार्य : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित सर्किट गेस्ट हाउस प्रांगण में पूर्व सैनिक संगठन, शहीदों के परिजनों, प्रबुद्ध नागरिकों, महिला स्वयं सहायता समूह व महिला संगठनों के साथ संवाद किया

देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय पौड़ी स्थित सर्किट गेस्ट हाउस प्रांगण में पूर्व सैनिक संगठन एवं शहीदों के परिजनों, प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद व सुझाव, महिला स्वयं सहायता समूह व महिला संगठनों के साथ संवाद तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भेंटवार्ता की।


विभिन्न संगठनों के साथ संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार एकरूपता से प्रदेश की जनता के लिए कार्य कर रही है। संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करवाने तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सुझाव दिए। स्वयं सहायता समूहों ने मुख्यमंत्री को समूह के सशक्तिकरण के माध्यम से जनपद की महिलाओं के उत्थान को लेकर सुझाव दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद कार्यक्रम के दौरान जो भी सुझाव आये हैं उन पर सकारात्मक रूप से विचार विमर्श करने के उपरांत हर संभव कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री जी ने सर्किट गेस्ट हाउस प्रांगण में बुरांश के पौधे का रोपण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं वह पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्षा शांति देवी, विधायक लैंसडौन महंत दलीप सिंह रावत, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, विधायक यमकेश्वर रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ अपूर्व पाण्डे, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी सदस्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *