तो बिहार की जेल में रहते हुए बनाई थी शशांक ने देहरादून में डकैती की योजना, गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ने को कप्तान को जाना पड़ा बिहार

गिरोह का सरगना बिहार से किया गया गिरफ्तार। साभार पुलिस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य स्थापना दिवस के दिन राजपुर रोड के पॉश इलाके में मौजूद रिलायंस शोरूम में करीब 14 करोड़ की डकैती डालने वाले गिरोह के सरगना को देहरादून की पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम शशांक सिंह बताया जा रहा है और अभी तक वह किसी अन्य मामले में जेल में बंद था। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। देहरादून पुलिस ने उसे पटना जिले के बेयूर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसे पकड़ने को स्वयं देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह टीम के साथ गए थे। अब तक इस मामले में कुल 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में शशांक का नाम लिया था। बिहार जेल में रहते हुए शशांक व सुबोध के कहने पर उन्होंने डकैती डाली थी।   

पुलिस शशांक को लेकर देहरादून आ रही है। यहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। साथ ही डकैती में लूटे गए 14 करोड़ के गहनों के बारे में जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा इस डकैती में शामिल उसके अन्य गुर्गों के बारे में भी पुलिस जानकारी लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *