अंबिका सेमवाल बने भाजयुमो के चिन्यालीसौड़ नगर मंडल अध्यक्ष

उत्तरकाशी : भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत की संस्तुति और उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा की सहमति पर जनपद उत्तरकाशी के समस्त मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें जनपद में 15 मंडल अध्यक्षों के नाम की सूची जारी कर दी गई है। चिन्यालीसौड़ नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी अंबिका सेमवाल को दी गई है। आपको बतादें कि अंबिका सेमवाल काफी लंबे समय से भाजयुमो में हैं। उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हं यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अंबिका सेमवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका मकसद पार्टी को और मजबूत करना है। ज्यदा से ज्यादा युवाओं को मोर्चा से जोड़ना है। उनहाएं पार्टी की रीति और नीति से अवगत करवाना है। आगामी निकाय चुनाव और वर्ष 2024 के चुनाव को देखते हुए पार्टी हित में हर संभव कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *