Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
ट्यूशन से घर लौट रही किशोरी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, चकमा देकर भागी - मोनाल एक्सप्रेस

ट्यूशन से घर लौट रही किशोरी का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण, चकमा देकर भागी

देहरादून: राजधानी देहरादून में सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने एक किशोरी का अपहरण किया। मामला चमन विहार का है। 15 वर्ष की किशोरी का ट्यूशन से घर लौट रही थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि ट्यूशन से घर लौटते हुए कार चालक ने उसे रोककर कहीं का पता पूछा। तभी दूसरे व्यक्ति ने उसे कार के अंदर खींच लिया और मुंह बंद कर दिया। चालक ने कार भगा दी। उस बदमाश ने रुमाल में कुछ पदार्थ रखकर उसे सुंघाया लेकिन उसने सांस रोक कर रखी और नहीं सूंघा। इसके बाद उन्हें उसने बेहोशी का नाटक किया। बदमाशों को लगा कि लड़की बेहोश हो गई। इसी बीच गाड़ी सहारनपुर हाईवे पर पहुंची तो कार सवार बदमाश सिगरेट पीने के लिए उतरा और चालक फोन पर व्यस्त हो गया। मौका पाकर लड़की कार का दरवाजा खोलकर भाग गई और घर पहुंचकर परिवार को यह घटना बताई। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पतेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी और सीओ अनिल जोशी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस कार सवार बदमाशों को ढूंढ रही है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने एक स्कूल में एडमिशन लिया था। जहां एक व्यक्ति उसे घूर रहा था। ऐसे में उसे अंदेशा है कि कार सवार वही व्यक्ति था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *