Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
फर्जी नियुक्तिपत्र लेकर सचिवालय पहुंची महिला - मोनाल एक्सप्रेस

फर्जी नियुक्तिपत्र लेकर सचिवालय पहुंची महिला

देहरादून: एक महिला विधानसभा रक्षक पद का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर सचिवालय पहुंच गई। जब नियुक्तिपत्र की जांच की गई तो वह फर्जी निकला। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने महिला समेत एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सचिवालय में सुरक्षा में तैनात निरीक्षक उम्मेद सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक महिला व एक व्यक्ति विधानसभा गेट पर पहुंचे और सुरक्षाकर्मी को एक पत्र दिखाते हुए कहा कि उसकी नियुक्ति विधानसभा सचिवालय में विधानसभा रक्षक के पद पर हुई है। वह कार्यभार ग्रहण करने के लिए आई है। महिला ने अपना नाम सोनल भट्ट बताया। नियुक्तिपत्र फर्जी प्रतीत हुआ तो महिला से पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि उन्हें यह नियुक्तिपत्र रविकांता शर्मा ने दिया है। नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहु्गुणा ने बताया कि आरोपी रविकांता शर्मा व सोनल भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *