
देहरादून। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजयुमो उत्तराखंड डॉ. सुधीर जोशी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान युवा साथियों ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ता के दायित्व, संस्कार और युवाओं की संगठन में भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण संवाद हुआ। फणींद्रनाथ शर्मा ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. सुधीर जोशी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली को समझने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर भाजयुमो उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश संयोजक प्रमोद मिश्रा एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजयुमो देहरादून महानगर आलोक कुकरेती भी उपस्थित रहे।
युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन, संस्कार और मार्गदर्शन से जुड़ा यह संवाद उनके लिए प्रेरणादायी और उपयोगी रहा।
…………..
