मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर यूजेवीएनएल में स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 से अधिक कार्मिकों ने लिया हिस्सा

स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति किया जागरूक, महिला कर्मचारियों के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दी विशेष सलाह

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य कार्मिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हैं और अपनी जीवनशैली के माध्यम से भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के माध्यम से भी स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर निगम के कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं को कार्यस्थल के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। ऐसे में कई बार वे अपने स्वास्थ्य को पर्याप्त समय नहीं दे पाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शिविर में महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया और स्त्री रोग विशेषज्ञ के माध्यम से स्वास्थ्य परिचर्चा एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में अल्ट्रस हेल्थ केयर, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कार्मिकों को विभिन्न स्वास्थ्य विषयों की जानकारी दी। फीजिशियन डॉ. नितनव भटनागर तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुषा के. रवि के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जांच के साथ स्वस्थ जीवनशैली, नियमित जांच और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य शिविर में लीवर की फाइब्रोसिस एवं वसा की जांच (फाइब्रो स्कैन), अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी), श्वसन क्षमता (स्पाइरोमेट्री), रक्त शर्करा और रक्तचाप की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। महिला कर्मचारियों को स्त्री स्वास्थ्य एवं संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ परामर्श भी दिया गया।

स्वास्थ्य परिचर्चा में महिलाओं के स्वास्थ्य, निवारक स्वास्थ्य जांच, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, हार्मोनल स्वास्थ्य तथा जीवन के विभिन्न चरणों में स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। वहीं सभी कर्मचारियों को रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन, हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संस्था की कार्यक्षमता और उत्पादकता में उसके अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों की समय रहते पहचान संभव है। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

शिविर में यूजेवीएन लिमिटेड के अधिशासी निदेशक आशीष जैन, महाप्रबंधक राजेश मैखुरी, उपमहाप्रबंधक बबीता कोहली, अधिशासी अभियंता नवीन जोशी सहित निगम के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। शिविर के माध्यम से कार्मिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *