मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर दीर्घायु की कामना, प्रदेश हित में सरकार के कार्यों और योजनाओं की सराहना
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों, भाजपा नेताओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचने वालों ने पुष्कर सिंह धामी को लगातार पांच वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने पर भी बधाई दी। उन्होंने प्रदेश हित में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों और संचालित योजनाओं की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की महानगर प्रभारी डॉ. भावना डोभाल, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राकेश डोभाल, युवा भाजपा नेता डॉ. सुधीर जोशी एवं उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश संयोजक प्रमोद मिश्रा, युवा मोर्चा देहरादून महानगर कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुकरेती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।