:- प्रभातफेरी के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों से बांधा समां
:- बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत
: विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रसाद जुयाल, जिला पंचायत सदस्य तिखोन राजेंद्र सिंह रांगड़ शामिल हुए
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
ओम प्रकाश जोशी, मोनाल एक्सप्रेस, (टिहरी गढ़वाल)। टिहरी गढ़वाल जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया।रावत ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने स्वरोजगार के प्रति भी लोगों को प्रेरित किया। अपनी तरफ से विद्यालय और क्षेत्र को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय और छात्र छात्राओं के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली।
ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों के साथ ही जौनसारी, गढ़वाली, कुमाउनी और हिमाचली गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोकगीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य तिखोन राजेंद्र सिंह रांगड़ ने टिहरी गढ़वाल के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में ऐसा कोई स्कूल नहीं होना चाहिए जहां शिक्षकों की कमी से छात्रों का भविष्य खराब हो। उन्होंने छात्र छात्राओं को आजादी के रणबांकुरों भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु समेत अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ेंगे तो ही आगे जीवन में सफल हो पाएंगे क्योंकि आगे प्रतिस्पर्धा और ज्यादा बढ़ने वाली है। उन्होंने विद्यालय परिवार को अपनी तरह से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, जिला पंचायत सदस्य तिखोन राजेंद्र सिंह रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य धमाड़ी महावीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य धनेश राणा, पीटीए अध्यक्ष विक्रम राणा, एसएमसी अध्यक्ष गुड्डू मिस्त्री, ग्राम प्रधान कंस्यूड संगीता देवी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार चौहान, प्रवक्ता मनवर सिंह रावत, आर.पी. नौटियाल, कर्मदीप कुमार, कविंद्र बिष्ट, शांति प्रसाद गैरोला, कुलविंदर सिंह, नत्थी प्रसाद डिमरी, रुचि उनियाल, नेकमल सिंह पुरसोड़ा, मनोज कुमार, संदीप राणा, मनोज कुमार सेमवाल, जसमन असवाल, यशवंत मखलोगा, चंद्रप्रकाश अवस्थी, विकास उनियाल मौजूद रहे।


इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी दिगंबर सिंह रावत, कनिष्ठ सहायक शोभा जोशी, जय सिंह राणा सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।



