उत्तराखंड की शिक्षक सृष्टि कंडारी की मौत के मामले में निजी सचिव पति और ननद गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम की त्वरित कार्रवाई, मृतका का वीडियो बना अहम साक्ष्य

देहरादून | 1 अगस्त 2026 :- दहेज प्रताड़ना और हत्या के सनसनीखेज मामले में देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी डोईवाला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी, जिसने साक्ष्य जुटाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मृतका सृष्टि कंडारी की फाइल फोटो

मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

29 जुलाई 2026 को श्रीकोट (श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल) निवासी सीमा कंडारी ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री सृष्टि कंडारी का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता रहा और अंततः उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 223/26 के तहत धारा 80(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मृतका का वीडियो बना अहम साक्ष्य

जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी दौरान मृतका की मां ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया, जिसे मृतका ने घटना से पहले भेजा था। वीडियो में उसने विवाह के बाद लगातार दहेज प्रताड़ना और ससुराल पक्ष के उत्पीड़न की बात कही थी।

इसी वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

पति और ननद गिरफ्तार

विशेष टीम ने शनिवार (1 अगस्त) को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव से नामजद आरोपी—

सौरभ खत्री (36 वर्ष) – पति

सुरभि खत्री उर्फ चारू (37 वर्ष) – ननद

को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विवेचना जारी है।

📱

🚨 दहेज हत्या मामले में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मृतका द्वारा घटना से पहले अपनी मां को भेजा गया वीडियो पुलिस के लिए अहम साक्ष्य बना, जिसमें उसने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हर्रावाला स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

👉 ऐसी ही हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें मोनाल एक्सप्रेस न्यूज के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *