रायपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ, अब मरीजों को मिलेगी बेहतर जांच सुविधा

:- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया लोकार्पण, सांसदों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम

देहरादून। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर में गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य एवं वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नई अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह तथा रायपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ भी उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना से क्षेत्रीय जनता और मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे मरीजों को समय पर आवश्यक जांच कराने में सुविधा मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी बनेंगी।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया तथा कहा कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अभिनव शाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. निधि रावत, रायपुर चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. इंदु पाल, ओएनजीसी के सीजीएम श्री नीरज शर्मा तथा स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुंदर खोलिया सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *