श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सजेगी सुरों की महफिल, विशाल मिश्रा का लाइव कॉन्सर्ट

:- 27-28 अप्रैल को दो दिवसीय स्टार नाइटपहले दिन लोक संगीत की गूंज

:- दूसरे दिन बॉलीवुड का तड़का; जैनिथ 2026 को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 27 और 28 अप्रैल को दो दिवसीय “स्टार नाइट” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। विश्वविद्यालय के वार्षिक फेस्ट जैनिथ 2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोक और बॉलीवुड संगीत का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

27 अप्रैल को उत्तराखण्डी लोक गायिका प्रियंका मेहर अपनी मधुर आवाज से पहाड़ी संस्कृति की सुगंध बिखेरेंगी। पारंपरिक लोकधुनों के साथ डीजे निक का हाई-वोल्टेज म्यूजिक युवाओं को झूमने पर मजबूर कर देगा।

वहीं 28 अप्रैल की शाम बॉलीवुड गायक विशाल मिश्रा के लाइव कॉन्सर्ट से और भी खास हो जाएगी। उनके सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति माहौल को रोमांचक और यादगार बना देगी।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर के अनुसार, आयोजन को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर हैं। पथरी बाग स्थित विश्वविद्यालय के हैलीपैड को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जहां हजारों छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।

यह दो दिवसीय संगीत उत्सव न केवल मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का भी एक खास अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *