डाकपत्थर महाविद्यालय में “Recent Advances in Chemistry” पर पोस्टर व प्रारूप प्रतियोगिता आयोजित
रसायन विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने आधुनिक रसायन विज्ञान विषयों पर दिखाई रचनात्मकता
ओम प्रकाश जोशी, देहरादून/डाकपत्थर, 6 अप्रैल 2026। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर देहरादून में आज रसायन विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद द्वारा “Recent Advances in Chemistry” विषय पर पोस्टर एवं प्रारूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो.(डॉ.) डी. एस. नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को आधुनिक समय की प्रतियोगिताओं में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी अपने अनुभव, ज्ञान और बौद्धिक स्तर के माध्यम से स्वयं को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने रसायन विज्ञान में हो रही आधुनिक प्रगति को मानव जीवन और सतत विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
पोस्टर प्रतियोगिता में त्रिवली शर्मा (बी.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. शमा प्रवीन (बी.एस-सी. षष्ठम सेमेस्टर) द्वितीय तथा कु. प्रिया राठौर (बी.एस-सी. षष्ठम सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं प्रारूप प्रतियोगिता में मनीष कुमार (बी.एस-सी. षष्ठम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान हासिल किया। कु. शैली सिंह (एम.एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर) द्वितीय तथा उदय प्रताप (एम.एस-सी. चतुर्थ सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. विनोद सिंह रावत, विभागाध्यक्ष भौतिकी, डॉ. डी. के. भाटिया, विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान, डॉ. पी. एस. चौहान एवं डॉ. नेहा कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान विभाग ने निभाई।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान डॉ. अरविन्द मोहन पैन्यूली, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. सुशील चंद्र सती, श्रीमती पूनम गांधीयान, श्रीमती अंजलि देवी एवं श्री दीपक बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।