जागेश्वर में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, वन विभाग का फॉरेस्टर 25,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नवीनीकरण और लंबित बिल भुगतान के नाम पर मांगी थी रिश्वत, वन क्षेत्राधिकारी पर भी कार्रवाई की तैयारी

मोनाल एक्सप्रेस, हल्द्वानी/नैनीताल, 28 मार्च 2026। थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में पंजीकृत मु०अ०सं०-03/2026, धारा 07 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधित 2018) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता टीम ने वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त नवीन नौटियाल पुत्र गोविन्द प्रसाद, वर्तमान में बाबू/फॉरेस्टर के पद पर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में तैनात है। वह फॉरेस्ट क्वार्टर, चौकी पनुवानौला में निवास करता है।

सतर्कता टीम के अनुसार, अभियुक्त ने शिकायतकर्ता जय प्रकाश से वर्ष 2026 में लीसा गडान ढुलान कार्य के पंजीकरण के नवीनीकरण एवं लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 25,500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस मामले में अन्य अभियुक्त के रूप में वन क्षेत्राधिकारी (Forest Ranger), रेंज जागेश्वर आशुतोष जोशी का नाम भी सामने आया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सतर्कता विभाग द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *