रक्तदान महादान”: धर्मपुर में सनातन रक्षक संगठन का शिविर बना मानवता की मिसाल

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। धर्मपुर क्षेत्र स्थित श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में सनातन रक्षक संगठन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन प्रदान करता है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष आशीष रांघड़, मंडल अध्यक्ष केदारपुर श्रीमती सरिता लिंगवाल, युवा मोर्चा महामंत्री केदारपुर नगर ऋषभ असवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिविर में निखिल चमोली, सचिन प्रताप, सौरभ असवाल, बृजेश, अनुराग कंसवाल, सारंग गोयल और आलोक कुकरेती सहित कई युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। युवाओं के उत्साह और सेवा भावना ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को नई उम्मीद देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को बढ़ावा देना था, जिसमें संगठन को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *