अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश, सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादूनः उत्तराखंड की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट विस्तार के तहत पांच वरिष्ठ नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मदन कौशिक, भरत चौधरी, खजान दास, राम सिंह केड़ा और प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
इस कैबिनेट विस्तार को आगामी राजनीतिक समीकरणों और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने अनुभव और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं को मौका देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि सरकार विकास और संगठन दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहती है।
नई नियुक्तियों के साथ प्रदेश सरकार को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब निगाहें इस बात पर होंगी कि नव-नियुक्त मंत्री अपने-अपने विभागों में किस तरह कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं।