पवेलियन ग्राउंड से फ्लैग ऑफ, 40+ और 50+ फुटबॉल टीम समेत एथलेटिक्स खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून, 19 मार्च 2026। देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से उत्तराखंड खेलो मास्टर्स नेशनल टीम को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए फ्लैग ऑफ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेविका सोनिया आनंद रावत एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी उपस्थित रहे।
खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि 20 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न स्थानों पर 10 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड से फुटबॉल और एथलेटिक्स के कुल 75 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले एक माह तक देहरादून के पवेलियन ग्राउंड और परेड ग्राउंड में आयोजित कैंप में 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिसमें से 75 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें फुटबॉल 40 प्लस और 50 प्लस वर्ग में 50 खिलाड़ी तथा एथलेटिक्स में 25 खिलाड़ी शामिल हैं।
डॉ. रावत ने कहा कि “उम्र सिर्फ एक संख्या है, यदि इंसान ठान ले तो कुछ भी कर सकता है।” उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी 40 वर्ष की आयु के बाद एक बार फिर मैदान में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से लगातार चार वर्षों में उत्तराखंड की टीम ने खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।
डॉ. रावत, जो स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, कोच और नेशनल रेफरी रहे हैं, पिछले 27 वर्षों से खेलों के विकास के लिए समर्पित हैं और बीते 5 वर्षों से 40 से 70 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रेरित कर रहे हैं।
⚽ 40 प्लस फुटबॉल टीम
कप्तान: राजीव सिंह
उपकप्तान: अमर कोहली
खिलाड़ी: चेतन थपलियाल, लक्ष्मण थापा (गोलकीपर), संजय ममगाई (गोलकीपर), कोमल सिंह असवाल, अश्वनी कुमार, यशपाल चौहान, नरेंद्र सिंह श्रेष्ठा, मनोज नेगी, जितेन्द्र सिंह नेगी, पंचम सिंह कठैत, कुंदन खन्ना, सुनील कुमार भट्ट, संजीव कुमार, अनीश शर्मा, नलिश शर्मा, जय चंद, प्रकाश रोनी आदि
कोच: डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत
मैनेजर: विनेश राणा
गोलकीपर कोच: कमल जगाती
⚽ 50 प्लस फुटबॉल टीम
कप्तान: खड़क बहादुर थापा
उपकप्तान: गोपाल सिंह रावत
मैनेजर: हरी चंद
गोलकीपर कोच: विरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी
खिलाड़ी: संदीप थपलियाल, गोपाल रावत, विमल सिंह रावत, त्रिलोक नाथ गुप्ता, परविंदर भंडारी, प्रदीप शर्मा, नंद लाल ठाकुर, मनीष शर्मा, मनमोहन नेगी, आनंद गुसाईं, सुनील शर्मा, वीरेंद्र रतूड़ी, मुकेश नेगी, हिम्मत सिंह रावत, सुरेंद्र पुन, विनेश राणा, अमर कोहली, राकेश मोहन बलोधी, अजय तिवारी, ट्सेरिंग येशी, सुदेश शर्मा आदि
🏃 एथलेटिक्स टीम
दीपक पांडे, नमित शर्मा, प्रमोद जोशिया सहित अन्य खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
देहरादून फुटबॉल एकेडमी इस प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक विनेश राणा, अध्यक्ष सुभाष अरोड़ा, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष विमल सिंह रावत, स्टेट कोऑर्डिनेटर विरेन्द्र प्रसाद रतूड़ी और स्टेट फुटबॉल कोऑर्डिनेटर भानु प्रताप रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।