वानखेड़े में हाई स्कोरिंग मुकाबला, भारत ने बनाए 253 रन
42 गेंदों में 89 रन बनाकर संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच
इंग्लैंड के जैकब बैथल का शतक भी नहीं दिला सका जी
अंतिम ओवर में शिवम दुबे को गेंद देना बना चर्चा का विषय
8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा टी20 विश्व कप फाइनल मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टीम इंडिया टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। जहां भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। सेमीफाइनल में इंग्लैड के खिलाफ भारत ने 20 ओवर 7 विकेट पर 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनते हैं। उन्होंने 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल हैं। अभिषेक एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। संजू ने उन्हें आराम से खेलने की भी सलाह दी, लेकिन वह बिना गेंदों को परखे बड़ा शॉर्ट लगाने के लिए लगातार बैट चला रहे थे। इस चक्कर में वह फ़िल सॉल्ट को कैच थमा बैठे। ईशान किशन ने 18 गेंदों में 39, दुबे ने 25 गेंदों में 43 और तिलक ने 7 गेंदों में 21 रनों की कीमती पारी खेली। जबाव में इंग्लैंड भी युवा जैकब बैथल के विस्फोटक शतक के दम पर 20 ओवर में 246 रनों तक पहुंच गया और महज 7 रनों से हार गया। विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेली। आर्चर ने अंतिम ओवर में 4 गेंदों पर 19 रन बनाए। अब सवाल यह उठता है कि क्या अंतिम ओवर शिवम दुबे को देना ठीक था। अंतिम ओवर में 30 रन चाहिए थे और शिवम 22 रन लुटा देते हैं और जैकब बैथल रन आउट न होते तो शायद मैच का रुख पलट सकता था। बुमराह और पांड्या के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज असरदार नहीं दिखे। अर्शदीप ने 4 ओवर में 51 रन, वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 64, अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 35 रन लुटाए। भारतीय टीम में अभिषेक के अलावा सभी बल्लेबाज जरूरत के हिसाब से रन बना रहे हैं। लेकिन गेंदबाजों ने जिस तरीके से वानखेड़े में रन लुटाए। उससे 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला ज्यादा मुश्किल होने वाला है। क्योंकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छी लय में हैं।