देहरादून । दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर से एक गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए ₹15,000 रिश्वत लेते एक एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
📌 क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता निवासी दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस मुकदमे की विवेचना थाने में नियुक्त एएसआई श्री अनवर अहमद द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि एएसआई ने मुकदमे को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से ₹15,000 की रिश्वत की मांग की।
🚨 सतर्कता टीम की कार्रवाई
शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जाल बिछाया।
दिनांक 24 फरवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए टीम ने एएसआई श्री अनवर अहमद, थाना दिनेशपुर, जनपद उधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से ₹15,000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
🔎 आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।