क्विज में दीपंशु बिष्ट और आशु भाषण मे मुस्कान नेगी अव्वल

 राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल (टिहरी गढ़वाल) में “लैंगिक समानता” विषय पर विशेष सत्र का आयोजन मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। राजकीय पॉलिटेक्निक बछेलीखाल (टिहरी गढ़वाल) में गुरुवार को “लैंगिक समानता” (Gender Equality) विषय पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

समाज में जागरूकता और समानता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें: क्विज़ प्रतियोगिता, आशुभाषण (Extempore) प्रतियोगिता युवा शक्ति ही समाज में बदलाव की असली वाहक है। जब हम समान अवसरों और सम्मान की बात करते हैं, तभी एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए। क्विज प्रतियोगीता में प्रथम दीपंशु बिष्ट, आशीष द्वितिया, आकाश बिष्ट, तृतीया, स्थान।

 आशु भाषण मे मुस्कान नेगी पहले, संध्या रावत दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे।

 इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती नर्मदा सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उनके साथ कार्यक्रम में डॉ. शुभा पौखरिया, आदेश कुमार, राज आर्य, राजेंद्र जगवाण, विपिन पंवार, भास्करानन्द, अविनाश पंवार, अरविंद रावत, प्रशांत जोशी और अर्पित शर्मा, कमल किशोर मित्तल सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *