उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: सलियावाला–धौलास में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

बिना स्वीकृत लेआउट विकसित की जा रही प्लॉटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोज़र

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर प्रवर्तन टीम का सख़्त एक्शन

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

मोनाल एक्सप्रेस, देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ सख़्ती और तेज़ कर दी है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन टीम द्वारा लगातार फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एमडीडीए ने देहरादून के सलियावाला, धौलास क्षेत्र में की जा रही एक बड़ी अवैध प्लॉटिंग पर निर्णायक कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि नीरज शर्मा एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा लगभग 8 से 10 बीघा भूमि पर बिना किसी स्वीकृत लेआउट और निर्धारित मानकों के विपरीत प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी।

संयुक्त सचिव के आदेश पर चला ध्वस्तीकरण अभियान

प्राधिकरण ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के अनुपालन में की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, प्लॉट सीमांकन एवं अन्य संरचनाओं को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

अधिकारी व पुलिस बल रहा मौके पर तैनात

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुरजीत सिंह रावत, अवर अभियंता हर्षित मौठानी, संबंधित सुपरवाइज़र तथा पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण, सुरक्षित और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराई गई।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी

आगे भी जारी रहेगी सख़्ती

एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह सख़्त कदम उठाए जाते रहेंगे। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी भूमि की खरीद या निर्माण कार्य से पहले संबंधित विकास प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *