slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto slot deposit 1000
रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक का आदमखोर मार गिराया - मोनाल एक्सप्रेस

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक का आदमखोर मार गिराया

 साढ़े तीन माह में तीन महिलाओं को निवाला बनाया                               देहरादून। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के जखोली गांव में लगा आदमखोर आखिरकार वन विभाग ने मार गिराया। यह आदमखोर पिछले साढ़े तीन माह में तीन बुजुर्ग महिलाओं को मार चुका था। मंगलवार को मखेत गांव में महिला को निवाला बनाने के बाद वन विभाग हरकत में आया और आदमखोर गुलदार को मारने की योजना बनाई। देर रात करीब 1:30 बजे आदमखोर गुलदार को वन विभाग ने मार गिराया। आपको बता दें कि 10 जून, मंगवार को देर शाम मखेत गांव के आश्रम तोक में वृद्धा रामेश्वरी देवी घर के बगीचे में काम कर रही थी। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने रामेश्वरी पर हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब पौने आठ बजे जब रामेश्वरी का बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां नहीं दिखी। वृद्ध पिता ने बताया कि वह बगीचे में गई थी। चंद्रशेखर बगीचे में गया तो वहां खून दिखाई दिया। उसने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद रामेश्वरी की तलाश की गई। काफी देर बाद करीब 250 मीटर दूर झाड़ियों में उनका शव मिला। लोगों की सूचना पर वन प्रभाग रुद्रप्रयाग के एसीएफ डॉ.दिवाकर पंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। इससे पहले 30 मई को डांडा गांव की रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने वृद्ध महिला को मार दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *