slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
बड़ी दुर्घटना : बस खाई में गिरी, 20 लोगों के मरने की आशंका, रेस्क्यू जारी - मोनाल एक्सप्रेस

बड़ी दुर्घटना : बस खाई में गिरी, 20 लोगों के मरने की आशंका, रेस्क्यू जारी

   देहरादून: उत्तराखंड में बड़ी बस दुर्घटना हुई है। अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास बस के खाई में गरने की सूचना है। गौलीखाल से रामनगर आ रही बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, प्रशासन का रेस्क्यू कार्य जारी है।

 सोमवार सुबह करीब आठ बजे रामनगर की ओर को जा रही थी। मारचूला के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि अल्मोड़ा व रामनगर से एंबुलेंस भेजी गई है। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है। सात से अधिक मौत की पुष्टि हुई है। मौतों का आंकड़ा 20 तक होने की आशंका है। रामनगर व हल्द्वानी के अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *