slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
खाई में गिरा वाहन, सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत, चार गंभीर घायल - मोनाल एक्सप्रेस

खाई में गिरा वाहन, सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत, चार गंभीर घायल

देहरादून: कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ से 25 किमी दूर चमाली मार्ग पर तड़के छोलिया नृत्य कलाकारों को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया। जिसमें दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग डुंगरीरावल गांव के हैं।

 छोलिया नर्तकों का दल बारात में शामिल होने के बाद रविवार देर रात गांव लौट रहा था। चमाली के निकट अंडारी में चालक के नियंत्रण खोने से वाहन खाई में गिर गया। सुबह साढ़े पांच बजे सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व टीम और 108 एंबुलेंंस रवाना हुई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ लाया गया। संंयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं, जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आशु अवस्थी ने बताया कि सभी घायल गंभीर हालत में हैंं। मृतकों में पवन कुमार, अंगद कुमार, कैलाश राम, अजय कुमार शामिल हैं। जबकि जगदीश प्रसाद, प्रियांशु, राजेंद्र राम और हिमांशु घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *