यहां हुआ दुर्लभ “स्पॉटलेस” जिराफ के बच्चे का जन्म, देखकर चौंक जाएंगे आप

दुर्लभ “स्पॉटलेस” जिराफ का बच्चा। साभार- सोशल मीडिया
देहरादून : मनुष्य हो या जानवर उनका रंग रूप समेत कई चीजें पीढ़ी दर पीढ़ी चलती हैं। खासकर जिराफ की बात करें तो ज्यादातर धारीदार जिराफ ही पाए जाते हैं, लेकिन अमेरिका से चौंकाने वाली खबर आई है। यहां टेनेसी नामक जगह के एक जू में बिना धारियों (स्पॉटलेस) वाले जिराफ के बच्चे का जन्म हुआ है। यह दूर से हिरन के बच्चे की तरह दिखाई दे रहा है।
दुर्लभ “स्पॉटलेस” जिराफ का बच्चा। साभार- सोशल मीडिया
हालांकि इसकी लंबाई आम किराफ के बच्चे के जैसी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये विश्व का पहला स्पॉटलेस जिराफ है जिसकी देखभाल जू प्रशासन कर रहा है। इसकी मां भी अन्य जिराफ की तरह धारीदार रंग वाली है। इस दुर्लभ बिना धारीदार जिराफ के बच्चे की लंबाई करीब 6 फीट के करीब है। 31 जुलाई को पैदा हुए इस जिराफ का जल्द ही नामकरण भी किया जाएगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वर्ष 2016 में तंजानिया के तारानगिरे नेशनल पार्क के जंगल में पहली बार सफेद जिराफ देखे गए थे। जिसमें एक मादा जिराफ और उसके दो बच्चे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *