slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
परेड मैदान में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सूचना विभाग की झांकी रही प्रथम - मोनाल एक्सप्रेस

परेड मैदान में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, सूचना विभाग की झांकी रही प्रथम

देहरादून : 75वां गणतंत्र दिवस समारोह शुक्रवार को उत्तराखंड में उल्लास से मनाया गया। परेड मैदान में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया व परेड की सलामी ली। समारोह में प्रदेश के लोक कलाकारों ने लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। पुलिस कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, पर्यटन, उद्यान, सूचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, उद्योग विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। इसमें सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झांकियों के लिए इन विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया। 

समारोह में प्रथम महिला गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, विधायक खजान दास, देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, मुख्य सचिव डा एसएस संधु, डीजीपी अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी सोनिका, एसएसपी अजय सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *