slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी कोच को गिरफ्तार किया, सेवा भी खत्म की - मोनाल एक्सप्रेस

नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म, आरोपी कोच को गिरफ्तार किया, सेवा भी खत्म की

आरोपी कोच पुलिस की गिरफ्त में।

देहरादून : उत्तराखंड में 26 जनवरी से। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। जिसको लेकर सभी खेल प्रेमी उत्साहित हैं। उससे पहले एक बुरी खबर भी सामने आई है। हरिद्वार के रोशनाबाद में आयोजित हॉकी के कैंप में एक नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप संविदा पर कार्यरत हॉकी कोच पर लगा है। आरोपी कोच को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। उसे जारी किए गए सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गई है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। खेल मंत्री ने पुलिस से फॉरेंसिक समेत अन्य साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। आरोपी कोच की संविदा की नियुक्ति खत्म कर दी गई है। इसके अलावा खेल विभाग साई को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा ।

खेल मंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *