Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388
पीआरडी जवानों को बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए : रेखा आर्या - मोनाल एक्सप्रेस

पीआरडी जवानों को बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपए : रेखा आर्या 

मंत्री रेखा आर्या

देहरादून। उत्तराखंड में अब पीआरडी के जवानों की बेटियों की शादी पर प्रदेश सरकार 50 हजार रुपये की सहायता राशि देगी। रिटायर होने वाले पीआरडी जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए केंद्र स्थापित किया जाएगा। बुधवार को युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस की रैतिक परेड में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने रैतिक परेड का अवलोकन कर सलामी ली।

मंत्री रेखा ने कहा कि पीआरडी जवान आपदा प्रबंधन, चारधाम यात्रा, चुनाव और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं। कहा कि पीआरडी जवानों के आश्रित बच्चों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा दी जा रही है। सरकार ने जवानों का मानदेय 250 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये कर दिया है। महिला पीआरडी स्वयंसेवकों को 180 दिन का प्रसूति अवकाश अनुमन्य किया गया है। इस दौरान रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाईं शामिल रहे।

मंत्री रेखा आर्या

मंत्री रेखा ने 15 लाख के चेक वितरित किए

इस दौरान पूर्व में घायल और मृत जवानों के परिवारों को राहत राशि प्रदान की गई। 12 मृतक या घायल जवानों के परिजनों को 15 लाख रुपये के चेक बांटे गए। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि 101 घायल जवानों या उनके आश्रितों को रोजगार दिया गया है। इसके अतिरिक्त 14 जवानों के बच्चों को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *