slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
वारंटी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को कुत्ते से कटवाया, हाथापाई, दरोगा घायल - मोनाल एक्सप्रेस

वारंटी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों को कुत्ते से कटवाया, हाथापाई, दरोगा घायल

प्रतीकात्मक फोटो। साभार इंटरनेट

देहरादून : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आए दिन कुछ न कुछ अलग केस सामने आते हैं। यहां रुड़की क्षेत्र में गंगनहर कोतवाली के तहत पनियाला रोड पर पुलिसकर्मी वारंटी को पकड़ने उसके घर गई थी कि उसके परजनों ने अपना पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया और हाथापाई करते हुए वारंटी को छुड़वा लिया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मंगलवार को कोतवाली सिविल लाइंस के पुलिसकर्मी पनियाला रोड शिवपुरम कालोनी में एक वारंटी को पकड़ने गए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट का वारंट दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। आरोप है कि उसने पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। इसके बाद उसके परिजनों ने पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। दो पालतु कुत्तों को पुलिस टीम पर छोड़ दिया।

प्रतीकात्मक फोटो। साभार इंटरनेट

कुत्तों ने उप निरीक्षक नितिन बिष्ट को काट दिया। साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी दौड़ लिया। पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके खिलाफ गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। घायल दरोगा को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *