slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
नगर निगम कर्मी का जंगल में मिला शव, पुलिस ने बताया यह कारण - मोनाल एक्सप्रेस

नगर निगम कर्मी का जंगल में मिला शव, पुलिस ने बताया यह कारण

देहरादून : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के तहत कोटद्वार नगर निगम में संविदा पर काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसके के घर से कुछ किमी दूर जंगल से को शव बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सनेह क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर से चारापत्ति लेने जा रहे लोगों को जंगल में पड़े एक व्यक्ति पर नजर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में वह मृत मिला। उसकी शिनाख्त रामपुर निवासी विनय पंवार के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या मान रही है। विनय कोटद्वार नगर निगम में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *