slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388 sv388 slot toto
मनोहर नौटियाल अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह रांगड़ व हिम्मत सिंह बिष्ट महासचिव चुने गए - मोनाल एक्सप्रेस

मनोहर नौटियाल अध्यक्ष और राजेंद्र सिंह रांगड़ व हिम्मत सिंह बिष्ट महासचिव चुने गए

 थौलधार विकास समिति(टिहरी गढ़वाल जनपद) का प्रथम अधिवेशन  संपन्न          देहरादून : थौलधार विकास समिति(टिहरी गढ़वाल जनपद) का प्रथम अधिवेशन पूर्व ब्लॉक प्रमुख थौलधार व वरिष्ठ भाजपा नेता जोत सिंह बिष्ट की अगुआई में रविवार को मोथरोवाला स्थित श्रेष्ठ वेडिंग प्वाइंट में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पहले विकासखंड की सभी पट्टीवार और फिर विकासखंड की कार्यकारिणी चुनी गई। समिति में विकासखंड स्तरीय कार्यकारणी में मनोहर नौटियाल को अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह रांगड़ और हिम्मत सिंह बिष्ट को महासचिव चुना गया।

राजेंद्र सिंह रांगड़

इसके अलावा विजेंद्र कुमार, सोहन लाल खंडूड़ी, सीमा राणा, लाखी सिंह असवाल को उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, बेल सिंह महर को लेखा परीक्षक, हुकुम सिंह नेगी को सांस्कृतिक सचिव चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी (उत्तराखंड सरकार) मस्तुदास जी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य व संयोजक भुवनेश्वर प्रसाद डोभाल आदि शामिल रहे। इसके अलावा संरक्षक मंडल में कई वरिष्ठ सदस्यों को शामिल किया गया। पट्टीवार भी पदाधिकारी चुने गए हैं। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक से प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त मदन लाल जोशी, सेवानिवृत्त सैन्य अफसर कांति प्रसाद जोशी, रजनीश कौंसवाल, वरिष्ठ पत्रकार नवीन उनियाल, अनिल डोभाल, वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं, सेवानिवृत्त वरिष्ठ फार्मासिस्ट अधिकारी भगवती प्रसाद डोभाल, भगवती प्रसाद बधानी, एमएल भट्ट, गोकुलानंद नौटियाल, कुलदीप सिंह कठैत, दौलत राम डोभाल, मनोहर लाल सकलानी, सुरेंद्र सिंह भंडारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *