Slot Deposit 1000 slot 1000 togel online slot toto toto slot mahjong ways agen gacor toto slot gacor agen gacor situs toto Sv388 slot pulsa agen slot apo388
दो बालकों को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद - मोनाल एक्सप्रेस

दो बालकों को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

@ मुख्यमंत्री के निर्देश पर मसूरी वन प्रभाग के किमाड़ी में पकड़ा गया गुलदार

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दहशत का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने आखिरकार पिंजरे में कैद कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि इसी ने राजपुर क्षेत्र में दो बच्चों को निवाला बनाया था। जबकि एक बालक पर हमला भी किया था। वहीं, गुलदार के पकड़े जाने से स्थानीय निवासियों एवं वन विभाग ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग को जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
बता दें कि करीब दो माह पूर्व राजपुर क्षेत्र के सिगली गांव में घर के आंगन से गुलदार ने एक चार वर्षीय बच्चे को उठाकर निवाला बना लिया था। इसके कुछ समय बाद ही सोंधोवाली क्षेत्र में रिस्पना नदी के पास भी गुलदार ने एक बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अभी कुछ दिन पहले गलजवाड़ी गांव में भी गुलदार ने एक 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया था। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था।
वन विभाग की ओर से लगातार गुलदार को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुलदार के बढ़ते हमलों के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे। मसूरी वन प्रभाग में रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि गुलदार को किमाड़ी गांव में लगाए गए पिंजड़े में कैद कर लिया गया है। काफी समय से इस गुलदार की तलाश थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *